उत्तर प्रदेशराज्य

 कुछ ताकतें पीछे से सरकार चला रहीं

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:सपा सदस्यता अभियान की शुरुआत मंगलवार को अखिलेश यादव ने की। पार्टी कार्यालय पर उन्होंने खुद भी सदस्यता पर्ची कटवाई। उन्होंने भाजपा के 100 दिन के रिपोर्ट कार्ड पर कहा,” सरकार की पोल खुल चुकी है। डिप्टी सीएम से बिना पूछे उनके ही डिपार्टमेंट में तबादले हो रहे हैं। उन्होंने छापामारी की। मगर कार्रवाई नहीं कर पाए।

विधानसभा चुनाव लड़ चुके सभी प्रत्याशियों के साथ अखिलेश ने खुद पांचवे नंबर पर सदस्यता अभियान की रसीद कटवाई।

इससे साफ है कि इस सरकार में कुछ ताकतें हैं। जो पीछे से सरकार को चला रही हैं।” उन्होंने कहा,” कांग्रेस जब दिल्ली में सत्ता में थी। तब वो अपने विपक्षी दलों के नेताओं के पीछे ED और CBI लगाती थी। उसी रास्ते पर भाजपा है। महाराष्ट्र में उन्होंने (भाजपा) स्वीकार कर लिया कि वहां ED की सरकार है। भाजपा इन संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।

Related Articles

Back to top button