उत्तर प्रदेशराज्य

राम की पैड़ी में बाइक स्टंट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:अयोध्या में राम पैड़ी की नहर में बाइक दौड़ाते हुए युवक का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो 29 जून का बताया जा रहा है। इसे देखकर लोग इसे सरयू और श्रद्धालुओं का अपमान बताकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अयोध्या की राम की पैड़ी की नहर में स्नान कर रहे लोगों के बीच बाइक दौड़ाने का वीडियो वायरल हो रहा है

बाइक स्टंट को लेकर नाराजगी
14 सेकंड के वीडियो में दिन के समय लोग नहर में स्नान कर रहे हैं। उनके बीच से एक युवक को बाइक दौड़ाते हुए देखा जा रहा है। इस बाइक स्टंट को लेकर लोगों में कड़ी नाराजगी है। हनुमत निवास मंदिर के महंत डॉक्टर मिथिलेश नंदिनी शरण ने ऐसे तत्वों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि राम की पैड़ी और सरयू नदी का श्रद्धा और आस्था की जगह है। इसके साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ जब अयोध्या की पवित्र भूमि को करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं, इस पर रोक क्यों नहीं लग पा रहा है

Related Articles

Back to top button