उत्तर प्रदेशराज्य

स्कूल में सिलेंडर में लगी आग

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:बाराबंकी के एक प्राथमिक विद्यालय में आग लग गई। खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। धीरे-धीरे आग पूरे स्कूल में फैल गई। किसी तरह बच्चों को स्कूल से सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्कूल में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर भी खराब हो गए। जिसकी वजह से आग पर काबू पाने में परेशानी हुई। हादसा दरियाबाद तहसील में हुआ है।

खाना बनाते समय हुआ हादसा, 48 बच्चे थे मौजूद

प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाते समय अचानक रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। उस समय स्कूल में 48 बच्चे मौजूद थे। शिक्षकों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी बच्चों को विद्यालय से बाहर निकाला। इस दौरान स्कूल में लगे अग्निशमन यंत्र फेल हो गए। फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से सिलेंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

मिड-डे-मील का खाना बनाते समय हुआ हादसा

घटना दरियाबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सींवा में सुबह करीब 8:30 बजे हुई है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्कूल में मिड-डे-मील के लिए खाना बन रहा था। रसोईया राजकुमारी और पूनम ने सब्जी काटी और मिड डे मील का भोजन बनाने की तैयारी में जुट गई। करीब 8:30 बजे खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। यह देख रसोई में उपस्थित सभी लोग बाहर भाग गए।

घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले की जांच की है। साथ ही विद्यालय प्रशासन से भी मामले की जानकारी ली है। पुलिस का कहना है कि स्कूल में खराब ऑक्सीजन सिलेंडर क्यों रखा हुआ था। कोई बड़ा हादसा होता तो इसकी जानकारी कौन लेता? जिम्मेदार पर कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button