उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश को कब मिलेगा नया DGP?

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी यानी सबसे ज्यादा आबादी वाला स्टेट। यहां का लॉ एंड आर्डर बेहद अहम है। यहां 51 दिन से डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (डीजीपी) का पद खाली है। कार्यवाहक DGP देवेंद्र सिंह चौहान ही जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अभी तक राज्य के गृह विभाग ने DGP के लिए प्रस्तावित नाम ही नहीं भेजे हैं। 11 मई 2022 को CM योगी आदित्यनाथ ने मुकुल गोयल को DGP पद से हटा दिया था।

उत्तर प्रदेश को कब मिलेगा नया DGP

7 दिन में भेजना था पैनल
रिटायर्ड DGP एके जैन कहते हैं,” DGP की चयन प्रक्रिया को लेकर सरकार को गंभीर होना चाहिए। अगर 50 दिन से ज्यादा समय से कार्यवाहक DGP है। इसका मतलब सरकार की तरफ से पैनल नहीं भेजा गया। फिलहाल पैनल तो DGP के हटाए जाने के एक सप्ताह में भेज देना चाहिए था। यूपी सरकार के पास DGP के लिए पैनल भेजने के लायक अधिकारी के नाम भी मौजूद हैं।”

पैनल भेजने के बाद तय होंगे DGP

देश के सभी राज्यों में DGP का सिर्फ एक पद होता है। SC के आदेश के मुताबिक, डीजी रैंक के अधिकारी ही DGP बनाए जाते हैं। 2006 में प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ मामले में DGP की नियुक्ति लेकर आदेश दिए थे।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था,” एक्टिंग DGP की कोई पोस्ट नहीं होती है। DGP का कार्यकाल खत्म होने से पहले राज्य सरकार इस पद के लिए नाम UPSC को भेजेगी। इस लिस्ट को वहां से UPSC जोड़-घटाकर वापस लौटाएगा। इस लिस्ट में से राज्य सरकार किसी भी नाम का चयन कर सकती है। DGP का कार्यकाल कम से कम 2 साल जरूरी है।”

Related Articles

Back to top button