उत्तर प्रदेशराज्य

 फैशन ब्लॉगर हत्याकांड में नया मोड़

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:आगरा के ताजगंज स्थित ओमश्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर फैशन ब्लॉगर रितिका की हत्या की गई थी। परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। अब उन्होंने अपनी जान का खतरा भी जता दिया है। उनका कहना है कि केस में और भी आरोपी पकड़े जाने हैं, जो घूम रहे हैं। उनकी जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। रितिका के भाई उत्कर्ष ने बताया कि हत्याकांड में दो आरोपी अभी पकड़े नहीं गए हैं। वहीं बहन के दोस्त विपुल की पत्नी सहित अन्य लोगों पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पूर्व में उनके खिलाफ रितिका ने शिकायत की थी। इससे परिवार को जान का खतरा है। वह शनिवार को पुलिस अधिकारियों से भी मिलेंगे। केस में कार्रवाई के साथ सुरक्षा की गुहार भी लगाएंगे।

 सामने आया रितिका का भावुक पत्र


भाई ने कहा कि रितिका के फ्लैट में घटना वाले दिन सुबह 10:36 बजे आकाश और उसके साथी गए थे। इसकी एंट्री अपार्टमेंट के गेट पर चौकीदार ने अपने रजिस्टर में कराई थी। 11:28 बजे एक महिला रितिका के फ्लैट में जाती है। इसकी भी एंट्री दर्ज है। उसकी वापस होने की दोपहर 12 बजे एंट्री है। यह महिला खुद का पार्लर का काम लिखती है। इस दौरान ही रितिका के साथ घटना हुई थी। अपार्टमेंट के लोगों से पूछताछ में पता चला कि महिला रितिका के फ्लैट में पहुंच गई थी। आकाश और अन्य को देखकर भाग निकली थी। उसे आकाश ने पकड़ने का भी प्रयास किया था।परिजनों को रितिका का एक भावुक पत्र मिला है। यह दस जून 2021 का है। भाई उत्कर्ष ने बताया कि यह पत्र उसने अपने दोस्त के पास रखा था। पत्र में लिखा है कि बचपन से अब तक बहुत दुख, संघर्ष देखें हैं। पर, जब बड़ी हुई तो दुख ने हर तरफ से घेर लिया। हमेशा दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की। शायद किस्मत में इतने सारे दुख लिखाकर लाई थी कि सब ने इसी बात का फायदा उठाया। बहुत सताया सब ने, यह भी लिखा है कि आकाश अभी भी मेरी फैमिली को परेशान कर रहा है। मेरी फोटो बनाकर सब जगह झूठे आरोप लगाकर मुझे बदनाम कर रहा है। उस औरत ने भी परेशान कर दिया है। नरक में भी उसे जगह नहीं मिलेगी।

Related Articles

Back to top button