उत्तर प्रदेशराज्य

CM योगी के लिए ट्वीटर पर अभद्र टिप्पणी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक युवक ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की। जिसका स्क्रीन शॉट यूपी 112 के ट्वीटर हैंडल पर भेजा गया। ट्वीट की जानकारी होते ही यूपी 112 सोशल मीडिया सेल के निरीक्षक ऑपरेशन्स कमांडर ने पुलिस कमिश्नर लखनऊ को जानकारी दी। सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

एक युवक ने स्क्रीन शॉट से दी जानकारी, सर्विलांस टीम खोज रही आरोपी
यूपी 112 मुख्यालय में ऑपरेशन्स कमांडर इंस्पेक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि 22 जून को रात 9:14 बजे सीएम योगी के खिलाफ एक ट्वीट की जानकारी मिली। जिसे यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया डेस्क पर ट्वीटर पर सुनील प्रजापति ने एक ट्वीट किया था।

सोशल मीडिया डेस्क की कॉल टेकर रिया गुप्ता ने मामले की जानकारी दी। जिसके बाद ट्वीट के विषय में अधिकारियों को बताया गया। ट्वीटर मैसेज का स्क्रीन शॉट को पुलिस कमिश्नर लखनऊ को भेजा गया। उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी को अमित कुमार के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए।

सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने ऑपरेशन्स कमांडर इंस्पेक्टर सुभाष कुमार की तहरीर पर अमित के खिलाफ गाली-गलौज, आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली। थाना पुलिस सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी के विषय में जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Back to top button