उत्तर प्रदेशराज्य

देश में 6 गुना बढ़े कोरोना मरीज

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:देश में रोज मिलने वाले कोरोना मरीज सिर्फ एक महीने में छह गुना बढ़ गए हैं। 28 मई तक रोज मिलने वाले मरीजों का औसत सिर्फ 2,498 था, अब यह 17 हजार के पार हो गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि कोरोना से रोज होने वाली मौतें नहीं बढ़ी हैं। अब भी रोज औसतन 20 मौतें हो रही हैं। सबसे ज्यादा मौतें सिर्फ केरल और महाराष्ट्र में ही दर्ज हो रही हैं। अन्य सभी राज्यों में रोज होने वाली मौतों का औसत शून्य से 1 के बीच बना हुआ है।

पटना की बेऊर जेल में 37 कैदी मिले कोरोना पॉजिटिव

सबसे ज्यादा मामले भी केरल और महाराष्ट्र से आ रहे हैं। 3,206 नए केस के साथ केरल फिर टॉप पर पहुंच गया है। केरल में एक बार फिर पब्लिक प्लेसेज पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। केरल पुलिस ने प्रदेश के सभी SP को कोरोना नियमों का पालन करवाने का निर्देश दिया है। इधर, तमिलनाडु में भी धीरे-धीरे पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। दिल्ली, कर्नाटक, प. बंगाल और गोवा में भी नए संक्रमित तेजी से बढ़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button