उत्तर प्रदेशराज्य

आज लखनऊ में रोड शो

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में सभी 403 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारने के बाद कांग्रेस का प्रयास उनके पक्ष में मजबूती से खड़ा होने का भी है। प्रदेश में तीन चरण का मतदान होने के बाद अब बारी चौथे चरण वाले क्षेत्रों में प्रचार की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज लखनऊ का राजनीतिक तापमान बढ़ाएंगी। उनका आज लखनऊ में रोड शो हो रहा है। लखनऊ की सभी नौ विधानसभा क्षेत्र को कवर करने के प्रयास में वह 171 किलोमीटर का रोड शो करेंगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज लखनऊ का राजनीतिक तापमान बढ़ाएंगी। 

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को आक्सीजन देने के प्रयास में लगीं पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का आज लखनऊ में रोड शो है। वह पहले चरण में करीब दस किलोमीटर का रोड शो करेंगी। लखनऊ में अपने निवास स्थान कौल हाउस से पहले गोमतीनगर के 1090 1090 चौराहा तक जाएंगे। इसके बाद 1090 चौराहा से उनका रोड शो पालीटेक्निक चौराहा तक है। प्रियंका गांधी वाड्रा पालीटेक्निक से फैजाबाद रोड पर चिनहट कोतवाली क्षेत्र के मटियारी चौराहा तक जाएंगी। इसके बाद शिवम मेडिकल स्टोर्स से रोड शो विधायक चौराहा होते हुए जे एम डी ज्वैलर्स पर समाप्त होगा।प्रियंका गांधी वाड्रा से पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में रोड शो किया था।

Related Articles

Back to top button