उत्तर प्रदेशराज्य

एनडीए प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू की जीत तय करेगा यूपी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू की जीत उत्तर प्रदेश तय करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के 273 विधायकों और 64 सांसदों के मतों के बूते द्रोपदी मुर्मू को यूपी से 1,19,083 मत मिलेंगे।

राष्ट्रपति चुनाव में यूपी के सांसद और विधायकों के मत की अहम भूमिका है। 

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू का मुकाबला एनडीए सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा से है। विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। राष्ट्रपति चुनाव में यूपी के सांसद और विधायकों के मत की अहम भूमिका है। देश भर में लोकसभा और विधानसभा सदस्यों के कुल वोट 10,86,431 है। इसमें से 14.86 प्रतिशत वोट यूपी के पास है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक बताते हैं कि यूपी के विधायकों के वोट का मूल्य 208 है।

Related Articles

Back to top button