उत्तर प्रदेशराज्य
लगातार दूसरे दिन कोरोना से मौत
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी में कोरोना फिर से बेकाबू हो रहा है। कोविड की दूसरी लहर की तरह लखनऊ एक बार फिर कोरोना का एपिसेंटर बनकर उभरा है यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 618 एक्टिव पहुंच गई है। वहीं प्रयागराज के भी बेहद चिंताजनक है। यहां लगातार दूसरे दिन मंगलवार को एक संक्रमित की मौत हुई है। जून महीने में अब तक प्रयागराज में कोरोना से 4 मौतें हो चुकी है। वहीं प्रदेश भर में 15 दिन के भीतर 8 मौत हुई है।

दूसरी तरफ एक्सपर्ट भी अब बढ़ते संक्रमण से सचेत रहने की सलाह दे रहा है। KGMU के सेंटर ऑफ एडवांस रिसर्च के हेड डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि शरीर में कोविड के विरुद्ध एंटीबॉडी में आई कमी के कारण इन्फेक्शन में तेजी आई है। लोगों का मास्क और सैनिटाइटर का प्रयोग अभी करते रहने होगा।
इन 5 जिलों में सबसे ज्यादा केस
जिला | नए केस | रिकवर केस | एक्टिव केस |
लखनऊ | 98 | 70 | 618 |
गौतमबुद्धनगर | 125 | 81 | 606 |
गाजियाबाद | 53 | 56 | 315 |
कानपुर नगर | 10 | 8 | 65 |
प्रयागराज | 2 | 3 | 45 |
वाराणसी | 21 | 10 | 129 |