उत्तर प्रदेशराज्य
तीन दिनों में तीसरी बार IAS-IPS के तबादले
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार रात छह IAS अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। शिव सहाय अवस्थी को विशेष सचिव गन्ना और चीनी से विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। अटल राय को अपर आयुक्त श्रम कानपुर से विशेष सचिव खाद्य आपूर्ति भेजा गया है।

यूपी लघु उद्योग विकास निगम के एमडी रामयज्ञ मिश्र को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा, राकेश मिश्र को विशेष सचिव आवास से विशेष सचिव आबकारी बनाया गया है। गौरव वर्मा को विशेष सचिव वन से विशेष सचिव राज्य कर में भेजा गया है। प्रतीक्षारत अमरनाथ उपाध्याय को विशेष सचिव संस्कृति बनाया गया है। तीन दिनों में तीसरी बार IAS या IPS अफसरों के ट्रांसफर हुए हैं।