उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी, झारखंड और बंगाल में बवाल

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:पैगंबर पर कथित विवादित टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क उठी। देश के तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में लोग सड़कों पर उतरे, तो कई जगह पथराव हुआ। उत्तर प्रदेश के 8 शहरों प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद, अंबेडकरनगर, हाथरस, अलीगढ़, जालौन में लोगों ने जमकर बवाल किया।

 UP के 8 शहरों में पथराव

इधर, बंगाल के हावड़ा में लगातार दूसरे दिन, यानी शनिवार को भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। उधर, रांची में हिंसा के बाद सख्त कर्फ्यू लगा दिया गया है। प्रभावित इलाकों को सील कर दिया गया है और सरकार ने किसी को भी घर से न निकलने की चेतावनी दी है।

कानपुर में 3 जून को हुई हिंसा के ठीक 7 दिन बाद UP के 8 जिलों में बवाल हुआ। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भीड़ सड़क पर उतर आई। नमाजी पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा नेता नूपुर शर्मा की टिप्पणी से नाराज थे। प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद, अंबेडकरगनर, हाथरस, अलीगढ़, जालौन में नमाजी सड़क पर उतर आए। पुलिस-प्रशासन दो दिनों से अलर्ट थी, लेकिन ऐन वक्त पर सारी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां फेल हो गईं।

Related Articles

Back to top button