उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी की अर्थव्यवस्था को आकार देने   में  कंपनियों की रुचि

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डालर के आकार की अर्थव्यवस्था बनाने का रोडमैप तैयार करने वाले कंसल्टेंट के चयन की खातिर हुए ई-टेंडर में सात कंपनियों ने रुचि दिखाई है। राज्य सरकार को इन सात कंपनियों के ई-बिड प्राप्त हुए हैं।

उत्‍तर प्रदेश सरकार अगले पांच वर्षों में अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर का आकार देना चाहती है। इसके ल‍िए ग्लोबल टेंडर जारी क‍िए गए थे।

इनमें बास्टन कंसल्टेंसी ग्रुप, ग्रांट थार्नटन, डेलायट, इन्वेस्ट इंडिया, नैफकाम जैसी कंपनियां शामिल हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार अगले पांच वर्षों (2022-27) में बढ़ाकर एक ट्रिलियन डालर करने के उद्देश्य से बीती 15 मार्च को ग्लोबल टेंडर के जरिये इच्छुक कंसल्टेंट्स से ई-बिड आमंत्रित किये थे।

कंपनियों की ई-बिड का तकनीकी मूल्यांकन अंतिम रूप से मुख्य सचिव के समक्ष जून के तीसरे हफ्ते में होगा। कंपनियों को तकनीकी प्रस्तुतीकरण भी करना होगा। फाइनेंशियल बिड खोलने की प्रक्रिया जून अंत तक संपन्न होगी।प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर का आकार देना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। यह लक्ष्य बेहद चुनौतीपूर्ण भी है क्योंकि इसे प्राप्त करने के लिए राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में लगभग पांच गुना वृद्धि करनी होगी।

Related Articles

Back to top button