उत्तर प्रदेशराज्य

 दो दिवसीय दौरे मुख्यमंत्री 

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को आएंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। वह यहां कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के पुत्र दिव्यांश के विवाह समारोह में शामिल होंगे। इसके साथ ही विभिन्न मंदिरों के दर्शन कर संतों से भी मुलाकात करेंगे।

दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहलीबार दो दिन के लिए मथुरा में अाएंगे

छह जून को शाम को आएंगे सीएम

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास विकास परिषद के अधिकारियों की बैठक भी लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ छह जून को शाम सवा सात बजे रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम वृंदावन पहुंचेंगे। वह यहां कैथ लैब का उद्घाटन करेंगे। रात 8.10 बजे मुख्यमंत्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे। रात 8.25 बजे यहां से प्रस्थान करेंगे और रात 8.40 बजे होटल गोवर्धन पैलेस पहुंचेंगे।

होटल में वह कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के पुत्र दिव्यांश के शादी समारोह में शामिल होंगे। होटल से रात 20.55 बजे प्रस्थान कर रात 9.05 बजे वेटेरिनरी कालेज के वीआइपी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां रात में विश्राम करेंगे।

सात जून का ये रहेगा कार्यक्रम

अगले दिन सात जून को सुबह आठ बजे वेटेरिनरी विवि से प्रस्थान कर सुबह सवा आठ बजे श्रीकृष्ण जन्म स्थान पहुंचेंगे। जन्मस्थान पर वह भगवान के दर्शन और पूजन करेंगे। सुबह 8.30 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान से रवाना होकर 8.45 बजे रसखान समाधि पहुंचेंगे। सवा नौ बजे तक वह रसखान समाधि स्थल का भ्रमण करेंगे। सवा नौ बजे से 10.45 बजे तक उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पांचवीं बोर्ड बैठक करेंगे।

Related Articles

Back to top button