उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश में जून में चुनावों का दौर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में इस वर्ष चुनावों का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा तथा विधान परिषद के चुनावी बीते अभी चंद महीने ही हुए हैं कि जून का महीना चुनावों का महीना बनने जा रहा है।

राज्यसभा चुनाव के बाद प्रदेश में 20 जून को विधान परिषद की 13 सीटों के लिए मतदान होगा। 

उत्तर प्रदेश की राज्यसभा की 11 सीटों पर दस जून को मतदान होगा। इसके बाद विधान परिषद की खाली हो रही 13 सीटों के लिए 20 जून को मतदान होगा। इसके चार दिन बाद ही आजमगढ़ तथा रामपुर की खाली लोकसभा सीट पर 24 जून को होने वाले उप चुनाव के लिए मतदान होगा। जून का महीना चुनावों का महीना माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 11 सीट चार जुलाई को खाली होंगी। इन सीटों के लिए दस जून को मतदान होना है। 11 सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आठ तथा समाजवादी पार्टी ने आठ प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। इन सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय है। विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी तथा समाजवादी पार्टी के विधायकों की संख्या के हिसाब से दोनों पार्टी की ओर नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशी निर्विरोध उच्च सदन में जाएंगे। 11 सीट पर अगर 12वां नामांकन पत्र सही पाया जाता तो फिर मतदान की संभावना बनती थी। मौनी बाबा ने 12वें प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था, पत्र में अधूरी जानकारी देने के कारण इनका नामांकन निरस्त कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button