उत्तर प्रदेशराज्य

कानूनगो का फर्जीवाड़ा उजागर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:पूर्व राजस्व कर्मी विवेकानंद डोबरियाल के करीबी और विवादों में चल रहे सरोजनीनगर के तत्कालीन कानूनगो का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। कानूनगो ने बंथरा निवासी रामकली की करीब दो बीघा जमीन अपने घरेलू नौकर रामसजीवन के नाम करवा ली थी। रामकली को एक ग्राम प्रधान के जरिए बुलवाया गया था। इसके बाद उन्हें झांसे में लेकर कहा गया था कि आपकी जमीन सरकार ले रही है। आपको साढ़े छह लाख रुपये मिलेंगे। रामकली से आशीष मिश्र नाम के युवक की मदद से कागजात पर अंगूठा लगवा लिया गया था।

पूर्व राजस्व कर्मी विवेकानंद डोबरियाल के करीबी कानूनगो का फर्जीवाड़ा उजागर हो गया है। बंथरा थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई है। 

सरकार ने 12 फरवरी 2021 को नोटिफिकेशन जारी किया, जिसके बाद जमीनों की हेरफेर शुरू कर दी गई। रामकली को साढ़े छह लाख रुपये देने के बाद आरोपितों ने सरकार से 70 लाख रुपये मुआवजा ले लिया। रामकली का आरोप है कि उन्हें इसकी भनक अब तक नहीं लगी थी। पुलिस ने छानबीन की तो पुरा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ।रामकली का आरोप है कि सरोजनीनगर तहसील के तत्कालीन अफसर और कर्मचारियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। जाली कागजों पर अंगूठा लगवाया और उनकी जमीन हड़प ली। रामकली को वह जमीन पट्टे में मिली थी। सूत्रों का कहना है कि करोड़ों रुपये की जमीनों में ये फर्जीवाड़ा हुआ है। कई किसानों और गरीबों काे झांसे में लेकर सरकारी कर्मचारियों ने स्थानीय प्रापर्टी डीलर व भूमाफिया से मिलकर उनकी जमीनें अपने नाम करवाई है। पुलिस अब उन पीड़ितों की तलाश कर रही है, जिनके साथ धोखाधड़ी की गई है।

Related Articles

Back to top button