उत्तर प्रदेशलखनऊ

 सितंबर से दो बदलाव

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ से मुंबई और कोलकाता जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। एयर एशिया अब एक सितंबर से लखनऊ से मुंबई और कोलकाता की सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। दूसरी तरफ सीतापुर हाईवे से दिल्ली की तरफ की सड़क मार्ग की यात्रा महंगी हो गई है। NHAI ने टोल टैक्स बढ़ा दिया है। यह एक सितंबर से लागू होगा।

अमौसी एयरपोर्ट से कल से मुंबई और कोलकाता की उड़ान
एयर एशिया लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मुंबई और कोलकाता के लिए सीधी उड़ान एक सितंबर से शुरू होगी। लखनऊ से कोलकाता के लिए सुबह 10:50 बजे की पहली फ्लाइट होगी। जबकि कोलकाता को शाम 4:05 बजे की। वहीं कोलकाता से सुबह 8:40 बजे और मुंबई से दोपहर 1:20 बजे फ्लाइट लखनऊ आएगी।

एयर एशिया का लखनऊ से मुंबई और कोलकाता का किराया 6098 रुपए से शुरू होगा। वहीं मुंबई से लखनऊ आने पर किराया 5523 रुपए और कोलकाता से लखनऊ आने का किराया 6581 रुपए से शुरू होगा।

Related Articles

Back to top button