उत्तर प्रदेशराज्य

812 दिन बाद जेल से र‍िहा हुए आजम खां 

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:समाजवादी पार्टी के वर‍िष्‍ठ नेता आजम खां को सुप्रीम कोर्ट से अंतर‍िम जमानत म‍िलने के बाद आज सीतापुर जेल से र‍िहा कर द‍िया गया। उनकी र‍िहाई के समय प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख श‍िवपाल स‍िंंह यादव मौजूद रहे। आजम खां की र‍िहाई के कुछ देर बाद सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने उन्‍हें ट्वीट कर बधाई दी।

सपा के वर‍िष्‍ठ नेता और व‍िधायक आजम खां के जेल से र‍िहा होने पर अख‍िलेश यादव ने उन्‍हें ट्वीट कर बधाई दी है। 

अख‍िलेश यादव ने कहा क‍ि, ‘सपा के वरिष्ठ नेता व विधायक मा श्री आजम खां के जमानत पर रिहा होने पर उनका हार्दिक स्वागत है। जमानत के इस फैसले से सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय को नये मानक दिये हैं। पूरा ऐतबार है कि वो अन्य सभी झूठे मामलों-मुकदमों में बाइज्‍जत बरी होंगे। झूठ के लम्हे होते हैं, सदियां नहीं!’बता दें क‍ि आजम खां सुबह 8:06 जेल से बाहर आए। गुरुवार की देर रात करीब 12 बजे सपा विधायक का रिहाई आदेश जेल प्रशासन को प्राप्त हुआ था। उधर, आजम की रिहाई की खबर पर उनके समर्थकों की भीड़ सुबह पांच बजे से ही जेल गेट के पास जुटने लगी थी। आजम खां के बड़े बेटे अदीब आजम सबसे पहले जेल पहुंचे। सूत्रों की मानें तो जेल से रिहा होने के बाद वह सीधे रामपुर के ल‍िए न‍िकल गए है।

Related Articles

Back to top button