उत्तर प्रदेशराज्य

ओम प्रकाश राजभर का यू टर्न

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपना विधानसभा क्षेत्र बदल दिया है। ओम प्रकाश राजभर अपनी परंपरागत सीट गाजीपुर की जहूराबाद से ही ताल ठोकेंगे। राजभर 2017 में यहां से चुनाव जीते थे।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपना विधानसभा क्षेत्र बदल दिया है। 

ओम प्रकाश राजभर ने इससे पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं की मांग का हवाला देकर वाराणसी के शिवपुर से विधानसभा का चुनाव लडऩे की घोषणा की थी। यहां से 2017 का चुनाव योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर भाजपा के प्रत्याशी हैं। ओम प्रकाश राजभर ने पहले शिवपुर को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की थी, लेकिन माना जा रहा है कि शिवपुर में अनिल राजभर की लगातार बढ़ती लोकप्रियता को देखकर ओम प्रकाश राजभर ने यू टर्न ले लिया है।ओम प्रकाश राजभर ने शिवपुर ने अपने पुत्र अरविंद राजभर को प्रत्याशी बनाया है। अरविंद राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। उत्तर प्रदेश के चुनाव में अखिलेश यादव के सहयोगी सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर प्रत्याशियों को लेकर बेहद सजग हैं। इसी कारण अब जहूराबाद विधानसभा सीट से स्वयं लड़ेंगे जबकि बेटे अरविंद राजभर को वाराणसी के शिवपुर सीट से चुनाव के मैदान में उतारा है। अरविंद सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव भी हैं। 

Related Articles

Back to top button