उत्तर प्रदेशराज्य
मथुरा में कोरोना के केस
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:मथुरा में कोरोना के 2 नए केस मिले हैं। जिसके बाद से एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिन दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनमें से एक व्यक्ति देहात क्षेत्र फतिहा का रहने वाला है। उसकी उम्र 68 साल है। जबकि दूसरे टाउनशिप रांची बांगर इलाके का रहने वाला है। उसकी उम्र 29 साल है। दोनों लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अब उनके सम्पर्क में आये लोगों की ट्रेसिंग शुरू कर दी है।