उत्तर प्रदेशराज्य

पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :गाय बचाओ किसान बचाओ पदयात्रा में जुटे किसानों व कांग्रेसियों को दो सौ मीटर चलने के बाद पुलिस ने रोक दिया। प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेजा गया। भीड़ को पुलिस ने लाठियों के बल पर खदेड़ दिया। एसडीएम राजेश यादव, व सीओ सदर कालूसिंह के नेतृत्व में कबरई के मुख्य चौराहे में तैनात भारी फोर्स के साथ मोर्चा संभाले थे। यात्रा के दौरान करीब आधा घंटा कानपुर-सागर हाईवे पर वाहन दोनों तरफ जाम में फंसे हे।

पुलिस ने आंदोलन कर रहे कांग्रेसियों को पकड़ कर पुलिस लाइन भेजा है। कानपुर-सागर हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगने से वाहन दोनों तरफ फंसे रहे।

बुधवार को कबरई में कांग्रेसियों की पदयात्रा के आते ही उसे आगे जाने से रोक दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, युवा नेता सागर सिंह सहित सभी प्रमुख नेताओं को कबरई के मुख्य चौराहे के पहले ही गिरफ्तार कर लिया। सुबह करीब 10 बजे युवा नेता सागर सिंह के नेतृत्व में किसानों व कांग्रेसियों की भीड़ जुटने शुरू हो गई । भीड़ देख महोबा सहित विभिन्न थानों के फोर्स को मुख्य चौराहे में तैनात कर दिया गया। भारी भीड़ पर लाठी चार्ज कर तीतर बितर कर दिया। सीओ सिटी कालूसिंह ने बताया कि पदयात्रा के आयोजकों को जिले में 144 धारा लागू होने की जानकारी दे कर पदयात्रा पर रोक लगा दी गई थी।

 

Related Articles

Back to top button