उत्तर प्रदेशलखनऊ

संविदा कर्मचारी पर लगा अभद्रता का आरोप

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:KGMU में महिला तीमारदार से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि आयुष्मान योजना काउंटर पर तैनात संविदा कर्मचारी ने युवती से छेड़छाड़ की। KGMU प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने कर्मचारी को पकड़ लिया। KGMU प्रशासन ने कर्मचारी की संविदा खत्म कर दी है।

KGMU में शुक्रवार को नया विवाद सामने आया – यहां पर आयुष्मान योजना के काउंटर पर तैनात मरीज पर महिला तीमारदार ने छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया।

KGMU प्रशासन के मुताबिक घटना सुबह 9 बजे की है। आयुष्मान काउंटर पर जानकारी के लिए युवती आई थी। उसका आरोप है कि काउंटर पर तैनात कर्मचारी ने जानकारी देने के लिए बुलाया, फिर छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती शोर मचाते हुए काउंटर से बाहर भागी। कर्मचारियों ने फौरन सूचना चीफ प्रॉक्टर डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव को दी। उन्होंने मौके पर पुलिस बुला ली। इसके बाद कर्मचारी को पुलिस को सौप दिया। डॉ. क्षितिज ने बताया कि कर्मचारी की संविदा खत्म कर दी गई है। उधर, कर्मचारी ने आरोपों को निराधार बताया। उसके मुताबिक युवती ने जानबूझ कर फंसाया है और आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है।

Related Articles

Back to top button