उत्तर प्रदेशराज्य

जाली नोट की भारत में सप्लाई

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:पाकिस्तान में छापे गए जाली नोट को भारत मे बेचने वाले तस्कर को UP-STF ने केरल से गिरफ्तार किया है। इसके एक साथी को जून में ही STF की प्रयागराज यूनिट ने पकड़ा था। अब केरल से दूसरा आरोपी दीपक मंडल पकड़ा गया है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला है। तीसरी बार जाली नोटों की तस्करी के मामले में उसकी गिरफ्तार हुई है। 40 हजार रुपए में पाकिस्तान के छपे एक लाख रुपए खरीदता था।

दीपक मंडल तीसरी बार जाली नोटों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

ADG-STF अमिताभ यस के अनुसार, जून में प्रयागराज की यूनिट ने रुपेश कुमार को गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए गए थे। इस मामले में जांच के दौरान दीपक मंडल का नाम सामने आया था। तभी से दीपक की तलाश की जा रही थी। दीपक की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। जांच में पता चला कि आरोपी पाकिस्तान में छपने वाले जाली नोट बांग्लादेश के रास्ते भारत में लाकर सप्लाई करता है।

Related Articles

Back to top button