उत्तर प्रदेशराज्य

 नाइट क्लब में छेड़छाड़

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ की समिट बिल्डिंग में शुक्रवार रात फिर बवाल हुआ। रात करीब एक बजे यहां के बूम बॉक्स बार में लड़के-लड़कियां नशे में डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान किसी लड़की से छेड़खानी को लेकर विवाद हो गया। लोगों के मुताबिक, समिट बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर रात एक बजे शराब परोसी जा रही थी।

लड़की से हुई थी बदतमीजी

करीब 150 से ज्यादा लड़कों की भीड़ डीजे पर डांस कर रही थी। किसी लड़के ने एक लड़की को छेड़ दिया। लड़की और उसके दोस्तों ने विरोध किया तो दूसरा पक्ष विवाद करने लगा। देखते-देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे। मारपीट होते ही वहां भगदड़ मच गई।

पुलिस के पहुंचने से पहले बार बंद, सब भागे
किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। विभूतिखंड इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा का कहना है कि पुलिस पहुंची तो बार बंद हो चुका था। सभी लोग भाग गए थे। शनिवार को मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहे लड़कों की पहचान कराई जा रही है। बार संचालक से भी पूछताछ हो रही है।

Related Articles

Back to top button