उत्तर प्रदेशराज्य

 भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा 20 व 21 मई को जयपुर में होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक से पहले हो सकती है। इतना नहीं परिषद की बैठक के बाद प्रदेश में नए संगठन मंत्रियों की तैनाती भी हो सकती है।

जयपुर में होगी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह वर्तमान में योगी सरकार में जलशक्ति मंत्री भी हैं। पार्टी में ‘एक व्यक्ति एक पद’ का सिद्धांत होने के चलते नए प्रदेश अध्यक्ष की तैनाती प्रस्तावित है। प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में ब्राह्मण नेताओं में कन्नौज के सांसद व प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, नोएडा के सांसद महेश शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक प्रमुख हैं। 

इसी तरह पिछड़े वर्ग में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के सांसद पुत्र राजबीर सिंह, पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल और प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य के नाम पर चर्चा है। वहीं दलित वर्ग से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, सांसद विनोद सोनकर और रामशंकर कठेरिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button