उत्तर प्रदेशराज्य

महिलाओं पर अपराध में लखनऊ चौथे नंबर पर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :महिला सुरक्षा को लेकर देश भर में मुहिम चल रही है। यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान का तीसरा चरण जारी है। इन सबके बावजूद महिलाएं अभी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो ने आंकड़ा जारी किया है। इसमें 19 महानगरों की तुलनात्मक रिपोर्ट है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2020 में महिला अपराध के मामलों में दिल्ली 9782 मामलों के साथ नंबर एक पर है। वहीं, 4583 मामलों के साथ मुंबई दूसरे और 2730 मामलों के साथ बेंगलुरु तीसरे स्थान पर है, जबकि लखनऊ चौथे स्थान पर है। लखनऊ में 2636 मामले दर्ज किए गए थे।

वर्ष 2019 की अपेक्षा लखनऊ में महिला अपराध में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यही नहीं महिलाओं पर हो रहे हमलों के मामले में वर्ष 2020 में लखनऊ पांचवे नंबर पर रहा, जबकि दिल्ली पहले और मुंबई दूसरे नंबर पर है। कुल 19 महानगरों में महिलाओं पर हमले की 3470 घटनाएं हुईं, जिनमें 3482 पीड़िताएं शामिल हैं। खास बात ये है कि लखनऊ में हमले के दौरान यौन शोषण के मामले शून्य हैं। यही नहीं महिलाओं से दफ्तर में भी यौन शोषण की शिकायतें नहीं मिली हैं।

Related Articles

Back to top button