उत्तर प्रदेशराज्य

महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने प्रयागराज की धरा से महिलाओं को हर क्षेत्र में 50 फीसद आरक्षण की वकालत की है। प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैय्या विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में भाग लेने पहुंची आनंदी बेन पटेल ने कहा कि बेटियों ने 58 फीसद मेडल्स पर कब्जा जमाकर अपनी मेधा साबित की है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मेधावी यों को प्रयागराज में मेडल और उपाधियां दीं।।

इस दौरान आनंदी बेन पटेल ने युवाओं का आह्वान किया कि सरकारी नौकरी के पीछे दौड़ने की बजाय आत्मनिर्भर बनने की राह पर चलें। खुद को रोजगार देने वाला बनाएं।

कभी भी जीवन में माता-पिता और टीचर्स को न भूलें

आनंदी बेन पटेल ने देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि उस समय लड़कियों को पढ़ने का न तो वातावरण था और न ही अभिभावक चाहते थे कि लड़कियां पढ़ें। समाज में दहेज प्रथा, सती प्रथा जैसी कुरीतियों ने महिलाओं के विकास का रास्ता रोक रखा था। उस समय समाज और घर वाले जो बोलते थे, महिलाओं को वो करना पड़ता था।निचले तबके में अभी भी महिलाओं के लिए स्थितियां उतनी आसान नहीं हैं। राज्यपाल ने अवसर की समानता की वकालत करते हुए कहा कि अगर समाज में महिला और पुरुष के बीच की खाई को पाटना है, तो महिलाओं को हर क्षेत्र में 50 फीसद आरक्षण देना ही होगा। यह समय की मांग है।

Related Articles

Back to top button