उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में मचा घमासान

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आने में अब कुछ ही घंटे का समय बचा है। 10 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना होनी है। इस बीच ईवीएम में छेड़छाड़ या अदला-बदली के आरोपों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई जिलों में प्रदर्शन किया है। वाराणसी समेत राज्य के कई जिलों में स्ट्रांग रूम के बाहर निगरानी के लिए मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। वहीं विपक्ष के आरोपों पर सत्ता पक्ष के नेताओं ने भी पलटवार किया है।

 एग्जिट पोल ने यूपी में भाजपा सरकार को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया है। 

यूपी सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता जनार्दन का जनादेश सर्वोच्च होता है, लेकिन एग्जिट पोल में अपनी पराजय देखकर अखिलेश यादव जी बौखलाहट में पूरी चुनावी प्रक्रिया को ही कोस रहे हैं। अपने कार्यकर्ताओं को हिंसा के लिए उकसा रहे। 2017 की तरह इस बार भी जनता गुंडों, माफिया, दंगाइयों का सफाया कर देगी। 

ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ईवीएम विलाप मंडली का हार से पहले हाहाकार शुरू हो गया है। कभी इन्होंने चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए, कभी अधिकारियों पर सवाल खड़े किए। उनको कभी इस बात का अहसास ही नहीं हुआ कि जनता उनके साथ क्या करने वाली है। वहीं उत्तर प्रदेश के मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि ईवीएम पर सवाल उठाकर वे (अखिलेश यादव) अपनी हार को स्वीकार कर रहे हैं। 

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि गुरुवार सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी। इसके 30 मिनट पश्चात ईवीएम मतगणना शुरू की जा सकती है। मेरा आग्रह है कि मतगणना सम्पन्न होने तक सपा गठबंधन के गणना अभिकर्ता अपने-अपने टेबल पर सजगता व सतर्कता के साथ डटे रहें। 

Related Articles

Back to top button