उत्तर प्रदेशराज्य

विवादों में रीता बहुगुणा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:कई किताबें इतिहास के अहम दस्तावेज बन जाती हैं, लेकिन कई बार बीते हुए कल की कहानी नए विवादों को भी जन्म दे देती है। ऐसा ही विवाद भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की लिखी किताब से सामने आ रहा है। प्रयागराज से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने अपने स्वर्गीय पिता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा जोशी के जीवन पर आधारित एक किताब लिखी है। 

BJP सांसद ने लिखा- हेमवतीनंदन बहुगुणा ने नहीं मांगा संजय गांधी से टिकट

हेमवती नंदन बहुगुणा कांग्रेस के बड़े नेता थे, बावजूद इसके उनका पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से बहुत से मुद्दों पर मतभेद रहता था। पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह से भी गहरे मतभेदों को इस किताब में जगह दी गई है। इतना ही नहीं, संजय गांधी, अमिताभ बच्चन और केंद्रीय मंत्री रहीं राजेंद्र कुमारी बाजपेई की कहानियों ने सवाल खड़े किए हैं। यह किताब विमोचन से पहले ही सुर्खियों में है और विवादों में भी।

Related Articles

Back to top button