उत्तर प्रदेशराज्य

अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में किसानों के साथ सर्वाधिक अन्याय हो रहा है। महंगाई और कर्ज से किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। गेहूं की फसल लिए किसान क्रय केंद्रों का पता ढूंढता फिर रहा है।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अख‍िलेश यादव ने भाजपा पर न‍िशाना साधा।

सरकारी विज्ञापनों में खुले कथित क्रय केंद्रों में ही खरीद फरोख्त और भुगतान का नकली नाटक चल रहा है। सपा मुखिया ने कहा कि किसान पर आफत की मार यही नहीं रुक रही है, कई जिलों में खेतों में खड़ी फसल आग में जलकर राख हो गई। मैनपुरी के करहल में भीषण आग लगने से खेत में तैयार खड़ी गेहूं की फसल नष्ट हो गई।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर लगातार हमलावर हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे उठाते हुए वह योगी सरकार पर कटाक्ष कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने भगवा रंग पर सवाल खड़ा करते हुए तंज किया था।

दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी में एक चेन स्नेचिंग की घटना का वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें अपराधी भगवा गमछे से अपना मुंह बाधा हुआ दिख रहा है। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा कि ‘गमछे से पहचानिए चेन लुटेरे कौन हैं!’

Related Articles

Back to top button