उत्तर प्रदेशराज्य

कुर्सी पर बने रहेंगे प्रदीप दुबे

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:प्रदीप दुबे विधान सभा का अगला प्रमुख सचिव चुने जाने तक इस कुर्सी पर बने रहेंगे। प्रमुख सचिव विधान सभा के तौर पर उनका कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हो रहा था।

कार्यकाल समाप्त होने से पहले उन्हें अगला प्रमुख सचिव चुने जाने तक कुर्सी पर बनाए रखने का निर्णय किया गया है। दुबे 30 जुलाई 2008 से यह दायित्व निभा रहे हैं। विधान सभा के नए प्रमुख सचिव के चयन के लिए जल्द विज्ञापन जारी करने की तैयारी है।

विधान सभा का अगला प्रमुख सचिव चुने जाने तक प्रदीप दुबे कुर्सी पर बने रहेंगे

सूत्रों के अनुसार विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस संबंध में मंजूरी दे दी है। विधानसभा के प्रमुख सचिव पद के योग्य होने के लिए संविधान और विधि का ज्ञाता होना आवश्यक है।

गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और कानपुर की महाराजपुर सीट के विधायक महाना हाल ही में विधान सभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। माना जा रहा है कि विधान सभा अध्यक्ष के नए होने के कारण उनके सहयोग के लिए फिलहाल दुबे को सेवा विस्तार दिया गया है।

Related Articles

Back to top button