उत्तर प्रदेशलखनऊ

शिव मंदिरों के आसपास का बदला रहेगा यातायात

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:लखनऊ में महाशिवरात्रि के मौके पर शनिवार सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं के भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक बदला रहेगा। मुख्य रूप से मनकामेश्वर मंदिर और बुद्धेश्वर के पास पड़ने वाले मंदिर के पास रुट डायवर्जन किया गया है। ऐसे में शिव भक्तों और आम लोगों को शिव मंदिरों के कार्यक्रम के दौरान बदले मार्गों का उपयोग करना होगा।

303 मंदिरों में भक्त करेंगे पूजन, पीएसी रहेगी तैनात
महाशिवरात्रि पर प्रमुख शिव मंदिरों पर श्रद्धालु बड़ी संख्या को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
जेसीपी कानून एवं व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने बताया कि शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं के साथ कांवडिये भी जलाभिषेक करते हैं।
लखनऊ कमिश्नरेट में 303 मंदिरों को चिह्नित किया गया है। जहां भक्तों की सहुलियत के लिए प्रमुख शिव मंदिर के आसपास रूट डायवर्जन के साथ सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है।
सुरक्षा के लिए छह एसीपी, 51 इंस्पेक्टर, 367 दरोगा, चार महिला दरोगा, 158 मुख्य आरक्षी, 439 महिला आरक्षी और चार कंपनी पीएसी लगाई गई है।

इन रास्तों का करें प्रयोग

  • डालीगंज इक्का तागा स्टैंड चौराहे से सामान्य यातायात मनकामेश्वर मंदिर बंधा रोड होते हुए हनुमान सेतु मंदिर तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात आईटी चौराहा या डालीगंज पुल होकर अपने गंतव्य को जाएगा।
  • मनकामेश्वर मंदिर ढाल तिराहे से किसी प्रकार का यातायात मनकामेश्वर मंदिर की ओर नहीं जा सकेगा।
  • मनकामेश्वर मंदिर नदवा बंदा ढाल तिराहे से मनकामेश्वर मंदिर की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात हनुमान सेतु या बंधा रोड होकर अपने गंतव्य को जाएगा।
  • बुद्धेश्वर चौराहे से सामान्य यातायात बुद्धेश्वर मंदिर की ओर नहीं जाएगा। यह यातायात सर्विस रोड या ओवर ब्रिज के ऊपर से होकर अपने जाएगा।

Related Articles

Back to top button