उत्तर प्रदेशराज्य

योगी ने पीएम मोदी के दौरे की देखी तैयारियां

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देव दीपावली पर 30 नवंबर को मिर्जामुराद के खजुरी में आगमन को देखते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। मिर्जामुराद में खजुरी पुलिस चौकी के सामने कृषि विज्ञान केंद्र के पास हाइवे किनारे खेत मे बने हैलीपैड पर 3 बजकर 25 मिनट पर मुख्यमंत्री का उड़न खटोला उतरा। सीएम के आने के बाद पुलिसकर्मियों द्वारा गारद की सलामी दी गई। राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता प्रदान कर स्वागत किया।

मिर्जामुराद में खजुरी पुलिस चौकी के सामने कृषि विज्ञान केंद्र के पास हाइवे किनारे खेत मे बने हैलीपैड पर 3 बजकर 25 मिनट पर मुख्यमंत्री का हेलिकाप्‍टर उतरा।

ओके! सुरक्षा, सुविधा व टाइम मैनेजमेंट को करें लक्ष्य – बोले सीएम योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देव दीपावली में शिरकत करने के लिए 30 नवंबर को बनारस आ रहे हैं। स्थानीय जिला व पुलिस प्रशासन तैयारी में जुटा है जिसे परखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिहाज से तैयारियों का ग्रैंड रिहर्सल किया। गोरखपुर से हेलीकाप्टर पर सवार होकर सीधे मिर्जामुराद के खजुरी गांव पहुंचने के बाद उन्होंने टाइम मैनेजमेंट पर विशेष फोकस किया।

जनसभा की तैयारियों को परखा तो डोमरी से लेकर राजघाट पर आयोजित कार्यक्रम तक, श्रीकाशी विश्वनाथ दर्शन-पूजन से लेकर संत रविदास घाट पर पहुंचने तक की तैयारी का परीक्षण किया। व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं तो ओके बोलने के साथ ही सुरक्षा, सुविधा व टाइम मैनेजमेंट को लक्ष्य बनाए रखने की हिदायत दी।

हैलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री ने 30 मीटर सर्किल के बने तीन हैलीपैड की ओर नजरे दौड़ाने के बाद पैदल ही 300 फीट चौड़ा व 433 फीट लंबा बन रहे जर्मन हैंगर पंडाल में पहुंचे। पंडाल में बन रहे प्रधानमंत्री के 60 फीट चौड़ा, 32 फीट लंबा व 8 फीट ऊंचा मंच पर पहुंच पंडाल का अवलोकन किए। प्रशासनिक अधिकारियों से अन्य जानकारी लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद 3:40 पर प्रस्थान कर गए।

भगवामय नजर आएगा पंडाल व मंच

प्रधानमंत्री के सभा हेतु खजुरी में बन रहा जर्मन हैंगर पंडाल व मंच भगवामय नजर आएगा। भाजपा का झंडा कलर व सफेद रंग के कपड़े लगाएं जा रहे है। खजुरी में  प्रधानमंत्री के सभास्थल पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी का कटआउट लगाया गया। कटआउट लगते ही भाजपा कार्यकर्ता कटआउट संग सेल्फी खींचने लगे। खजुरी में हैलीपैड से मंच तक आने हेतु खेत मे गिट्टी व तारकोल का पिचरोड बनाया गया।

 

Related Articles

Back to top button