उत्तर प्रदेशराज्य

धमकियों का दौर जारी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: स्वतंत्रता दिवस करीब आने के साथ ही प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धमकियों का दौर भी तेज होता जा रहा है। राजधानी के नामचीन मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकियों के बीच में अब अयोध्या राम मंदिर विवाद मामले की सुनवाई से जुड़े सेवानिवृत न्यायाधीश को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है।

राजधानी के नामचीन मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकियों के बीच में अब अयोध्या राम मंदिर विवाद मामले की सुनवाई से जुड़े सेवानिवृत न्यायाधीश को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है।

अयोध्या के विवादित ढांचा की लम्बी सुनवाई से जुड़े सीबीआइ कोर्ट के विशेष न्यायाधीश रहे सेठ शैलेंद्र नाथ टंडन को फोन पर धमकी मिली है। रिटायर्ड जज ने पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को जानकारी देने के साथ ही गोमतीनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनके आवास पर सुरक्षा बढ़ाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सॢवलांस के माध्यम से मामले की छानबीन कर रही है।लखनऊ में गोमतीनगर के विराम खंड पांच में रहने वाले सेवानिवृत जज को विवादित ढांचा का फैसला आने के बाद से सुरक्षा दी गई थी। आरोप है कि शुक्रवार रात उन्हेंं अंजान नंबर से फोन आया था। फोन उठाते ही युवक उन्हेंं गालियां देने लगा। इस पर सेवानिवृत जज ने फोन काट दिया। इसके कुछ देर बाद उनके मोबाइल फोन पर धमकी भरे मैसेज आने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने गोमती नगर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सेवानिवृत जज सुरक्षाकर्मियों के साथ गोमतीनगर थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोबाइल फोन नंबर के धारक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक सॢवलांस की मदद से फोन करने वाले की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button