उत्तर प्रदेशराज्य

आइएएस और आइपीएस अफसरों के तबादले

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में बतौर मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल की दूसरी पारी के दौरान योगी आदित्यनाथ ने शुरुआत से ही गति पकड़ ली है। सभी मंत्रियों तथा सीनियर अफसरों को कार्य सौंपने के बाद सरकार ने गुरुवार देर रात और शुक्रवार सुबह आइपीएस तथा आइएएस अफसरों का तबादला किया है। एक दर्जन से अधिक आइएएस तथा 14 आइपीएस के तबादले में कई जिलों के डीएम तथा एसपी बदले गए हैं।

गुरुवार देर रात और शुक्रवार सुबह आइपीएस तथा आइएएस अफसरों का तबादला किया है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरी पारी की सत्ता संभालने के बाद गुरुवार आधीरात के बाद पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। मेरठ, संभल, सिद्धार्थनगर, कानपुर देहात, देवरिया व रायबरेली के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं। सिद्धार्थ नगर के जिलाधिकारी दीपक मीणा को मेरठ व संभल के जिलाधिकारी संजीव रंजन को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर बनाया गया है

प्रतिनियुक्ति से लौटे बलकार सिंह को एमडी जल निगम (ग्रामीण) बनाया गया है। अनुराग यादव को सचिव नगर विकास से हटाकर सचिव कृषि की जिम्मेदारी दी गई है। समीर वर्मा सचिव लोक निर्माण को हटाकर सचिव समाज कल्याण बनाया गया है। सुरेश चंद्रा से अपर मुख्य सचिव नियोजन व कार्यक्रम क्रियान्वयन का चार्ज ले लिया गया है। चंद्रा अपर मुख्य सचिव श्रम बने रहेंगे। खास बात है कि सरकार ने तबादले आधिकारिक रूप से जारी नहीं किए हैं। जिलों व स्थानांतरित अधिकारियों ने यह जानकारी साझा की है।

Related Articles

Back to top button