उत्तर प्रदेशराज्य

विधानसभा में दो दिन तक शपथ

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:विधानसभा में आज सीएम योगी बतौर विधायक शपथ लेंगे। इसके बाद बाकी सभी विधायक शपथ लेंगे। प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री सभी को शपथ दिलाएंगे। सबसे पहले योगी शपथ लेंगे, इसके बाद नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम 11 बजे से शुरू होगा।शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए 2 दिन तय किए गए हैं।

आज सदन में बतौर विधायक योगी आदित्यनाथ शपथ लेंगे।

विधायकों की शपथ ग्रहण का कार्यक्रम परंपरा के मुताबिक होगा।सबसे पहले नेता सदन के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को परंपरा के अनुसार शपथ दिलाई जाएगी।इसके बाद नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अखिलेश यादव शपथ लेंगे। वहीं तीसरे नंबर पर फतेह बहादुर और चौथे नंबर पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शपथ लेंगे। इसके बाद मंत्रिपरिषद के वह सदस्य शपथ लेंगे जो विधानसभा के सदस्य चुने गए हैं।मंत्रियों के बाद महिला विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।यूपी विधानसभा के नए अध्यक्ष के लिए 29 मार्च को चुनाव होना है।प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे ने पत्र जारी कर बताया है कि अध्यक्ष का चुनाव 29 मार्च को दोपहर 3 बजे विधानसभा मंडप में होगा। इसमें नवगठित विधानसभा का कोई भी सदस्य 28 मार्च दोपहर 2 बजे से पहले नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है।

Related Articles

Back to top button