उत्तर प्रदेशराज्य

फटकार के बाद आई नई व्हीलचेयर का कोई उपयोग नहीं

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं से मरीज परेशान हैं। व्हील चेयर हो या स्ट्रेचर दोनों ही टूटी पड़ी है। पिछले सप्ताह गुरुवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था जहां उप मुख्यमंत्री की फटकार के बाद अस्पताल प्रशासन ने नई तीन व्हील चेयर और नौ स्ट्रेचर मंगवाई थी। लेकिन व्हील चेयर और स्ट्रेचर जंजीर लगाकर ताले में बंद हैं।उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल जाकर व्हील चेयर और स्ट्रेचर का जायजा लिया था। वहां रखी चारों व्हील चेयर को उठाकर और चलाकर भी देखा था। सभी जर्जर हालत में मिले थे। किसी में पहिया नहीं था तो किसी में बैठने की गद्दी नहीं। स्ट्रेचर भी जर्जर मिले। इस पर उन्होंने अस्पताल के निदेशक व सीएमएस से नाराजगी जताई थी। 

लखनऊ में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं से मरीज परेशान हैं।

अस्पताल में मरीजों के लिए वही टूटी-फूटी व्हील चेयर और स्ट्रेचर का उपयोग किया जा रहा है। अभी तक नई व्यवस्था को लागू नहीं किया गया है। नई व्हील चेयर और स्ट्रेचर धूल मिट्टी खा रही है। मरीजों को वही पुरानी सुविधाएं दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button