उत्तर प्रदेशलखनऊ

रक्षामंत्री राजनाथ का राहुल गांधी पर निशाना

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि देश के लोकतंत्र पर चर्चा देश की संसद में होनी चाहिए न कि दूसरे देश में…। देश की आवाज इमरजेंसी में बंद हुई थी। कुछ लोग जान बूझकर देश को बदनाम कर रहे हैं। रक्षामंत्री लखनऊ में लखनऊ व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण व होली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए ही राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि देश में लोगों की आवाज इमरर्जेंसी में बंद की गई थी।

उन्होंने उत्तर पूर्व के राज्यों में आए चुनावी नतीजों को केंद्र की मोदी सरकार की सफलता बताया और कहा कि उत्तर पूर्व पहले खुद को अलग मानता था पर आज वह भी देश से भावनात्मक तौर पर जुड़ गया है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। आज पूरे देश में बिना भेदभाव के सबका विकास हो रहा है।उन्होंने कहा कि लखनऊ में आयोजित हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ने मुझे बेहद खुशी दी। हमारा भारत अर्थव्यवस्था के आकार के मामले में 11वें नंबर पर आता था आज टाप फाइव में पहुंच गया है जल्द ही टाप तीन में होगा। उत्तर प्रदेश भी विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा।उन्होंने कहा कि विकास की पहली शर्त होती है कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करना। उत्तर प्रदेश ने वह करके दिखाया है इसके लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करता हूं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए स्वस्थ परंपरा होनी चाहिए, प्रतिस्पर्धा से कोई संगठन आगे नहीं बढ़ सकता। जो मांग पत्र हमें व्यापारियों ने सौंपा है, उसमें जो केंद्र से संबंधित समस्याएं हैं संसद सत्र के समापन के बाद उसको निस्तारित करने का काम करेंगे। रक्षामंत्री  उन्होंने कहा कि होली हमें बताती है अहंकार किसी भी सूरत में पैदा नहीं होना चाहिए। अहंकार आया तो विनाश होगा। प्रेम और इंसानियत के दो मंत्रों को हमें नहीं भूलना चाहिए।

Related Articles

Back to top button