हम तो जवान हैं दीवार कूद जाएंगे-चन्द्रशेखर आजाद
स्वतंत्रदेश,लखनऊ :मैं नौजवान हूं दीवार भी कूदकर आ जाउंगा, बाकी लोगों पर पुलिस का पहरा लग जाएगा, वह नेता हैं। अखिलेश और मायावती के साथ गठबंधन की बात कहां तक पहुंची अगर यह बता दिया तो सरकार मेरे पीछे सीबीआई लगा देगी।

सोमवार को ईको गॉर्डन में 69000 शिक्षक भर्ती में OBC और SC वर्ग के लोगों का हक मारे जाने के विरोध में चन्द्रशेखर धरना दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि आंदोलनकारियों ने 6 सितंबर को बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। यह निर्णायक होगा। दावा है कि 20 हजार से ज्यादा संख्या 6 सितंबर को लखनऊ में रहेगी। उस दिन सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया तो विधानसभा से लेकर सड़क तक घेराव होगा।
सवाल – 6 सितंबर को कैसा बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं। उसकी क्या तैयारी है?
जवाब – शिक्षक भर्ती में एससी और ओबीसी के अभ्यर्थियों ने 6 सितंबर को निर्णायक आंदोलन का ऐलान किया है। उस दिन इतनी संख्या होगी कि लोग देखते रह जाएंगे। यह लोग तय करेंगे कि क्या करना है। विधान सभा का घेराव होगा। मुख्यमंत्री बोलेंगे तो उनका घेराव होगा। जहां कहेंगे वहां चला जाएगा। लेकिन 72 दिन से इनकी आवाज नहीं सुनी जा रही तो यह लोकतंत्र की हत्या हो रही है। ये भारतीय संविधान में जो मौलिक अधिकार है उनकी हत्या हो रही है। दलितों-पिछड़ों की लगभग 20 हजार भर्तियों पर हक मारने की तैयारी हो रही है।
सवाल – बीजेपी विरोधी दलों को आप एकत्र कर रहे हैं। क्या उनसे इस मुद्दे पर बात नहीं हुई?
जवाब – पहले ही दिन चर्चा की थी। उनको कहा था कि जिनके लिए खड़े हो रहे हो, उनकी बात करते हो तो उनकी लड़ाई भी लड़नी पड़ेगी। फिर तुममें और भाजपा के लोगों में फर्क क्या है?
सवाल : क्या कहा था उन लोगों ने? साथ आ रहे हैं या नहीं?
जवाब – सब लोग तैयार हैं। 6 सितंबर को हो सकता है लखनऊ की गलियां बंद हो जाए।