उत्तर प्रदेशराज्य

जल्‍द निश्शुल्क यात्रा कर सकेंगी वृद्ध महिलाएं

स्वतंत्रदेश, लखनऊ: 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं जल्द ही रोडवेज बसों में निश्शुल्क सफर कर सकेंगी। तैयारी शुरू हो गई है। परिवहन निगम ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। मुहर लगते ही सरकार के लोक कल्याण संकल्प पत्र-2022 के अनुसार वरिष्ठ महिलाओं को निश्शुल्क बस सेवा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

उत्‍तर प्रदेश में रोडवेज बसों में वृद्ध मह‍िलाओं को न‍िश्‍शुल्‍क यात्रा के ल‍िए परिवहन निगम ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। 

प्रस्ताव मेंवरिष्ठ महिलाओं की यात्रा पर करीब 264 करोड़ रुपये सालाना सेे अधिक व्ययभार की जानकारी दी गई है। इसकी प्रतिपूर्ति के लिए संबंधित विभागों से भी पत्राचार किया गया है।

Related Articles

Back to top button