उत्तर प्रदेशराज्य

42 वें स्थापना-दिवस पर भगवा-टोपी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:देश की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। इसे लेकर पार्टी की तरफ से पूरे प्रदेश में तमाम तरह की तैयारियां की गई हैं। सूबे में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। लखनऊ में भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर भी कई कार्यक्रम हो रहे हैं। स्‍थापना द‍िवस के मौके पर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ और मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में लखनऊ स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सुबह नौ बजे ध्वज फहराया गया।

कार्यक्रम में मंच पर बैठे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।
कार्यक्रम में मंच पर बैठे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर के लिए बलिदान दिया था। भारतीय जनता पार्टी की यात्रा देश और दुनिया के विश्लेषकों के लिए कौतूहल का विषय है। समर्पण और देशभक्ति का भाव किसी दूसरे दल में देखने को नहीं मिलेगा। सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौरान 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का काम मोदी सरकार ने दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की यात्रा बहुत कुछ कहती है। हमारी पार्टी राष्ट्र की सेवा के लिए है’।

CM ने कहा कि भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के राजनीतिक विश्लेषकों के लिए आश्चर्य का विषय है। ये यात्रा बहुत कुछ कह देती है। भारतीय जनसंघ की स्थापना का उद्देश्य यही था कि हमें सत्ता की राजनीति नहीं, हमें भारत के लिए समर्पण का भाव पैदा करने वाले लोगों को एक राजनीतिक दल के रूप में आगे बढ़ाने का कार्य करना है।

बीजेपी एक भारत श्रेष्ठ भारत को सशक्त कर रही- पीएम मोदी

बीजेपी के 42वें स्‍थापना दिवस समारोह में पीएम मोदी ने देश-दुनिया में फैले भाजपा के प्रत्येक सदस्य को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कोहिमा तक भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को निरंतर सशक्त कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार का स्थापना दिवस तीन और वजहों से महत्वपूर्ण हो गया है। पहला कारण है कि इस समय हम देश की आजादी के 75 वर्ष का पर्व मना रहे हैं, आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। ये प्रेरणा का बहुत बड़ा अवसर है।

Related Articles

Back to top button