उत्तर प्रदेशलखनऊ

पेट्रोल डीजल में निरंतर उछाल जारी

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में पेट्रोल तथा डीजल के लगातार बढ़ते दाम ने अब वाहनों की तरह ही गति पकड़ ली है। प्रदेश में बीते 14 दिन में पेट्रोल तथा डीजल के दाम 12 बार बढ़े हैं। सोमवार को भी इनके दाम में 40-40 पैसा प्रति लीटर वृद्धि हुई है। बीते 14 दिन में 12 बार पेट्रोल के दाम बढऩे से अब तक कुल 8.40 रुपया रेट बढ़ा है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सोमवार को लगभग दो सप्ताह में 12वीं बार बढ़ोतरी की गई। प्रदेश के सभी शहरों में पेट्रोल का दाम शतक लगा चुका है यानी सौ रूपया प्रति लीटर के ऊपर बिक रहा है। सोमवार को भी पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 40-40 पैसे प्रति लीटर और बढ़ाए गए हैं। वाहन ईंधन कीमतों में 22 मार्च से अब तक 12वीं वृद्धि है। इससे पहले करीब साढ़े चार माह तक वाहन ईंधन के दाम नहीं बढ़ाए गए थे। इन 12 दिन में पेट्रोल 8.40 रुपये लीटर महंगा हुआ है।

पेट्रोल डीजल में निरंतर उछाल जारी

कुछ प्रमुख शहरों में आज के दाम

झांसी में पेट्रोल की कीमत में 40 पैसे और डीजल के दाम में 41 पैसे की बढोतरी हुई। पेट्रोल 103.32 तथा डीजल 94.89 रुपये प्रति लीटर

कासगंज में पेट्रोल का दाम 40 तथा डीजल 41 पैसा प्रति लीटर बढ़ा है। पेट्रोल-104.5पैसे प्रति लीटर। डीजल-95.54प्रति लीटर।

प्रयागराज में पेट्रोल व डीजल 40-40 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। पेट्रोल रविवार को 103.40 रुपये प्रति लीटर था तो आज 103.80 रुपये है। डीजल 95.10 रुपये लीटर था तो आज 95.50 रुपये लीटर है।देश में पेट्रोल तथा डीजल की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। भारत की प्रमुख कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल की कीमतों में 60 फीसदी हिस्सा सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का होता है, जबकि डीजल में यह 54 फीसदी होता है। 

Related Articles

Back to top button