उत्तर प्रदेशराज्य

पेपर लीक करने वाले पर बुलडोजर नहीं चलता?

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बलिया में हुए पेपर लीक प्रकरण पर निशाना साधा है। उन्होंने एक के बाद एक दो ट्वीट किए हैं। प्रियंका ने लिखा कि भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश में पेपर लीक पर चर्चा करनी चाहिए। पिछले 28 नवंबर को यूपी टीईटी पेपर लीक होने से लाखों युवाओं को आघात लगा था। एक्शन के नाम पर दिखावटी कदमों के अलावा कुछ नहीं हुआ।

प्रियंका गांधी का हमला

यूपी के युवा आज तक नहीं जान पाए कि यूपी सरकार के किस भ्रष्ट तंत्र ने पेपर लीक को अंजाम दिया। दूसरे ट्वीट में प्रियंका ने कहा कि नतीजन, एक और पेपर लीक। इस बार भी सरकार दिखावटी कदमों के अलावा कुछ और नहीं कर रही है।

पेपर लीक की खबर लिखने वाले पत्रकार को जेल भेजा जा रहा है, लेकिन पेपर लीक करने वाला तंत्र सरकार में पैठ जमाए बैठा है। उस पर न कोई बुलडोजर चलता है और न कोई बदलाव आता है।

Related Articles

Back to top button