उत्तर प्रदेशराज्य

किन्नर-कल्याण-बोर्ड की उपाध्यक्ष का इंटरव्यू

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:किन्नर समाज से भी बच्चे IAS-IPS, पायलट और डॉक्टर बन सकते हैं। बस उन्हें सही दिशा देने की जरूरत है। सीएम योगी आदित्यनाथ समाज के सभी धर्म के लोगों को लेकर संवेदनशील है। इसलिए हमारी ओर से 200 करोड़ के बजट की मांग उनसे की गई है। ये कहना है उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोनम चिश्ती का।

उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोनम चिश्ती ने योगी से मुलाकात की।
उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोनम चिश्ती ने योगी से मुलाकात की।

बजट मिलने के बाद किन्नर समाज के रोजगार के लिए करीब 50 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा इलाज पर 50 करोड़ और 60 साल के बाद पेंशन व्यवस्था पर 50 करोड़ रुपए खर्च होंगे।जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब हमने मांग की थी। तब अखिलेश यादव ने अनसुना कर दिया। इसके बाद जब CM योगी को इस बात से अवगत कराया तो उन्होंने बोर्ड का गठन किया। अब हम अपनी समाज के सभी समस्याओं के लिए मदद करेंगे। इसके अलावा दलित, वंचित समाज के लोगों की पूरी मदद करुंगी।

Related Articles

Back to top button