उत्तर प्रदेशराज्य

युवाओं को स्वरोजगार से भी जोड़ा जाएगा

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:योगी सरकार 2.0 ने अपना पहला टारगेट सेट कर लिया है। सरकार 100 दिनों में 10 हजार नौकरियों की भर्ती निकालेगी। इसके अलावा, 50 हजार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। दरअसल, विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भाजपा ने लोक कल्याण संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने की शुरुआत कर दी है।

सीएम योगी ने लखनऊ में सभी चयन बोर्ड के प्रमुखों के साथ बैठक की है।

लखनऊ में गुरुवार को सीएम योगी ने प्रदेश के सभी चयन बोर्ड के अध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष, यूपी उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष, यूपी पुलिस सेवा भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष मौजूद रहे।

100 दिन का एजेंडा तय
इस बैठक में उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन का एजेंडा स्पष्ट कर दिया है। ये भी तय हुआ कि 20 हजार खाली सरकारी पदों को भी जल्द ही भरा जाएगा। फिलहाल, 100 दिन में 10 हजार सरकारी नौकरियों का टारगेट है। बाकी, 50 हजार से ज्यादा युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button