उत्तर प्रदेशराज्य

गर्मी से मरीजों का हाल बेहाल

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: ठाकुरगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी खुद बीमार है। यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। टीनशेड की इमरजेंसी में एसी तो दूर वहां लगे पंखे या तो खराब हैं या गायब हैं। दस बेड की इमरजेंसी में महज दो बेड पर पंखे लगे हैं। यहां भर्ती होने वाले मरीज गर्मी से बेहाल हो रहे हैं।

लखनऊ में ठाकुरगंंज स्थित संयुक्‍त चिकित्‍सालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

तीमारदार मरीजों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए खुद ही व्यवस्था कर रहे हैं। अधिकारियों की सेहत पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। वहीं मार्च के महीने में बचे हुए बजट को खपाने के लिए ठीक पंखों को उतरवाकर उनकी जगह पर नए पंखे लगाए जाने की तैयारी की जा रही है।इमरजेंसी में लगे पंखे हटा दिए गए हैं। बजट खपाने के लिए अब नए पंखे लगाए जाने की तैयारी हुई है। इमरजेंसी में इलाज के लिए हर रोजाना करीब 40 से 50 मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें दस से पंद्रह मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button