पेट्रोल-गैस के बढ़ते दाम पर हुए लाल
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से पेट्रोल- डीजल और गैस की कीमतें बढ़ी हैं। सरकार डीजल-पेट्रोल और गैस के दाम बढ़ाकर उद्योगपतियों और कारोबारियों को लाभ पहुंचा रही है। महंगाई रोकने में भाजपा सरकार फेल साबित हुई है।

एटा में सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह पर हुए हमले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भाजपा गुंडों का सहारा लेकर लोकतंत्र को खत्म कर रही है। बहुमत सिद्ध करने के लिए गुंडई पर उतर आई है। लोकतंत्र के लिए ये ठीक नहीं है।
लोहिया के दिखाए गए रास्तों पर चलने की दी नसीहत
अखिलेश ने बुधवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर लोहिया पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें डॉ. राम मनोहर लोहिया के दिखाए गए रास्ते पर चलना है। उनके विचारों और भाषणों को पढ़ना चाहिए।