उत्तर प्रदेशराज्य

रेट बढ़ते ही पेट्रोल पंपों पर भीड़

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:4 महीने बाद पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर में बढ़ोत्तरी के बाद महंगाई बढ़ने का अंदेशा गहराने लगा है। मंगलवार को डीजल के दामों में 76 से 86 पैसे और पेट्रोल के दामों में 76 से 84 पैसे की बढ़ोतरी हुई। वहीं कानपुर में पेट्रोल का रेट बढ़कर 95.76 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.30 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं सिलेंडर में 50 रुपए की वृद्धि की गई है।

पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़।

पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़
चुनाव खत्म होने के बाद से ही पेट्रोलियम पदार्थों के रेट बढ़ने की लगातार आशंका बनी हुई थी। मंगलवार को रेट बढ़ने के बाद पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल लेने वालों की भीड़ लगने लगी। रेट और बढ़ने से पहले ही लोग गाड़ी की टंकी फुल करा रहे हैं। वहीं लोगों के मुताबिक इस बार पेट्रोल और डीजल के रेट 100 रुपए के पार जा सकते हैं।

चुनाव से पहले कम हुए थे रेट
नवंबर-2021 में पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाए गए थे। चुनाव से पहले ही सरकार ने पेट्रोल डीजल के दाम में भारी गिरावट की थी। पेट्रोल के दाम एक नवंबर को सर्वाधिक 106.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 98.62 रुपये प्रतिलीटर थे। 4 नवंबर 2021 को पेट्रोल 100.74 रुपए और डीजल 86.80 रुपए हो गया। पांच नवंबर को पेट्रोल 94.98 रुपए और डीजल 86.52 रुपए पहुंच गया। इसके बाद से अब तक यही रेट चले आ रहे थे।

एक्स्ट्रा प्रीमियम 99.04 रुपए प्रति लीटर
कच्चे तेल के दामों में लगातार इजाफा जारी था। वहीं कच्चे तेल के दाम बढ़ने और पेट्रोल-डीजल के बिक्री रेट स्थिर रहने से तेल कंपनियों को भी नुकसान होना शुरू हो गया था। करीब पंद्रह दिन पहले से पंपों पर दाम बढ़ने की आशंका पर लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गया था। वहीं एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल 99.04 रुपए पर पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button