उत्तर प्रदेशराज्य

नोएडा के पिज्जा बॉय की ‘मिल्खा रेस’

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:सोशल मीडिया पर एक 19 साल लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लड़का दौड़ते हुए घर जा रहा है। लड़के का नाम प्रदीप मेहरा है। वह मैकडॉनल्ड कंपनी में काम करता है। उम्र 19 साल है, मिशन इंडियन आर्मी में जाना है। रात को जब शिफ्ट खत्म होती है तो वह रोजाना 10 किमी दूर अपने घर दौड़कर जाता है।

इस वीडियो को बनाने वाले का नाम विनोद कापड़ी, जो फिल्म मेकर हैं। वह रात 12 बजे गाड़ी से गुजर रहे थे, इसी दौरान उनकी नजर एक दौड़ते हुए लड़के पर पड़ी, जो कंधे पर बैग लिए तेज रफ्तार से दौड़ रहा था। कापड़ी ने उसे गाड़ी से घर छोड़ने का ऑफर दिया, लेकिन उसने लिफ्ट लेने से इंकार कर दिया।

10 km की दौड़ लगाने वाला प्रदीप मेहरा।

प्रदीप के वीडियो पर पूर्व सैन्य अफसर ने उसकी ट्रेनिंग की व्यवस्था की बात की है, इसी तरह उत्तराखंड के पूर्व मंत्री ने इनकी मां के इलाज की बात कही है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी जैसे लोगों ने भी प्रदीप के जज्बे को सराहा है।

विनोद के सवाल दौड़ क्यों रहे हो? पर प्रदीप दौड़ते हुए ही जवाब देता है कि सेना में जाना है, इसलिए मैं रोज अपनी शिफ्ट के बाद घर तक दौड़कर जाता हूं। सुबह 8 बजे ड्यूटी पर जाना होता है। टाइम नहीं मिलता है, इसलिए शिफ्ट खत्म होने के बाद दौड़ते हुए घर जाना है। खाना बनाना होता है, इसलिए इस वक्त दौड़कर जाता हूं। मम्मी का इलाज चल रहा है।

मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए भाग रहा हूं। मेरा घर उत्तरखंड के अल्मोड़ा जिले में है। यहां नोएडा के बरौला में भाई के साथ रह रहा हूं। विनोद कापरी कहते हैं कि बच्चे वीडियो वायरल हो जाएगा। इस पर प्रदीप कहता है कि कोई गलत काम थोड़े कर रहा है, वायरल हो जाने दीजिए। कौन पहचान रहा है मुझे।

सेक्टर-16 से बरौला 10 किमी है। इतना दौड़ता हूं। खाना कब खाओगे? प्रदीप बोलता है- जाकर बनाऊंगा। विनोद कहते हैं कि चलो मेरे घर वहां खिलाता हूं। प्रदीप बोलता है कि भाई भूखा रह जाएगा। उसकी नाइट ड्यूटी है। चलो गाड़ी से छोड़ देता हूं? जवाब आता है कि मैं चला जाऊंगा, मेरी रनिंग बिगड़ जाएगी।

Related Articles

Back to top button