उत्तर प्रदेशराज्य

भगवंत मान थाेड़ी देर में लेंगे शपथ

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान आज नवांशहर के खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस समारोह को यादगार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी बनने वाली सरकार ने पूरा जोर लगाया हुआ है। आज भगवंत मान अकेले शपथ लेंगे और बताया जाता है कि उनके मंत्री 19 मार्च को शपथ लेंगे। भगवंत मान शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह प्रदेश के 26वें मुख्यमंत्री होंगे, हालांकि पंजाब पुनर्गठन (1966) के बाद वह 19वें मुख्यमंत्री होंगे। खटकड़कलां में भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान रास्तो में लोगों के लिए लंगर लगाए गए हैं।

पंजाब के नए मुख्‍यमंत्री भगवंत मान नवांशहर के खटकड़ कलां में पद और गोपनीयता की आज शपथ लेंगे।

बताया जाता है कि विभिन्न जिलों से लोगों को भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में लाने के लिए दो हजार बसों का भी प्रबंध किया गया है। समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्‍ली की पूरी कैबिनेट नवांशहर के खटकड़ कलां पहुंचेगी। बताया जाता है कि  गोवा से दो विधायक, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार और उत्तराखंड से भी आम आदमी पार्टी के नेताओं को निमंत्रित किया गया है। हालांकि इस बात की कोई सूचना नहीं है कि भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रकाश सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी सरीखे नेताओं को आमंत्रित किया है कि नहीं।

Related Articles

Back to top button